---Advertisement---

झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर सुगबुगाहट, अलका तिवारी बनीं राज्य निर्वाचन आयुक्त

On: October 1, 2025 9:33 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड की मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुईं वरिष्ठ IAS अधिकारी अलका तिवारी को राज्य का नया निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में उनके सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अलका तिवारी ने अपने पूरे कार्यकाल में प्रशासनिक कुशलता और ईमानदारी का परिचय दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पद पर भी तिवारी पूरी निष्पक्षता और दक्षता के साथ कार्य करेंगी।

सीएम सोरेन ने कहा – “अलका तिवारी ने मुख्य सचिव के रूप में राज्य को अपनी सेवाएं दीं। अब वे निर्वाचन आयुक्त के तौर पर चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराएंगी। सरकार को विश्वास है कि उनके आने से नगर निकाय चुनावों की दिशा में ठोस पहल होगी।”

गौरतलब है कि झारखंड में लंबे समय से नगर निकाय चुनाव लंबित हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद खाली होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में देरी हो रही थी। इसको लेकर झारखंड हाईकोर्ट कई बार सरकार को फटकार लगा चुका है और शीघ्र चुनाव कराने का निर्देश भी दिया था।

ऐसे हालात में अलका तिवारी की नियुक्ति राज्य सरकार के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है। जानकारों का मानना है कि उनकी नियुक्ति के बाद नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज़ी से आगे बढ़ेंगी और राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कोयल नदी में अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन सख्त, सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित हुए तस्कर, अब होगी कार्रवाई

रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मी एसीबी के हत्थे चढ़ा, 5 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

स्टार हेल्थ ने रांची में ‘वैल्यू प्लस’ किया लॉन्च, 20% तक कम प्रीमियम पर किफायती स्वास्थ्य बीमा सुविधा

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े