---Advertisement---

रांची: कैमरून से सभी 47 श्रमिकों की हुई सुरक्षित वापसी

On: January 2, 2025 4:08 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखण्ड के श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो रही है। इस क्रम में एक बार फिर गुरुवार को 27 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हुई। शेष 08 श्रमिक 3 जनवरी 2025 की सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मालूम हो कि कैमरूम में फँसे 47 श्रमिकों में से 11 श्रमिकों की वापसी 29 दिसंबर 2024 को हुई थी, इसके बाद गुरुवार को 27 श्रमिकों को सुरक्षित लाया गया था। शेष श्रमिक भी भारत पहुंच चुके हैं लेकिन ये सभी शुक्रवार की सुबह झारखण्ड पहुंचेंगे।

यहां फँसे से झारखण्डी श्रमिक


झारखण्ड के हजारीबाग, बोकारो तथा गिरिडीह के 47 श्रमिक सेंट्रल वेस्ट  अफ्रीका के कैमरून में M/s Transrail Lighting Limited के माध्यम से अगस्त 2024 से कार्यरत थे, जिन्हें वेतन भुगतान और कंपनी द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं किए जाने की जानकारी मुख्यमंत्री को प्राप्त हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रमिकों और संबंधित कंपनी से संपर्क कर मामले का सत्यापन किया । प्राप्त शिकायत के आधार पर सचिव एवं श्रमायुक्त के निर्देशानुसार संबंधित जिलों के श्रम अधीक्षकों  ने नियोजकों/नियोक्ताओं और बिचौलियों (मिडिलमैन) के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया है। कंट्रोल रूम की टीम लगातार ई-मेल और फोन के माध्यम से अधिकारियों, कंपनी एवं श्रमिकों से संपर्क करते हुए श्रमिकों का कुल 39,77,743 बकाया रुपये का भुगतान कराया।

श्रमिक भाईयों को योजना से जोड़ें


मुख्यमंत्री ने श्रमिकों की वापिस के बाद विभागीय सचिव को इन श्रमिकों का पारिवारिक विवरण संग्रह कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से संबद्ध करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के उपरांत सभी संबंधित श्रम अधीक्षक श्रमिकों का विवरण प्राप्त कर उन्हें योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का तीखा हमला, बोले चुनाव प्रभावित करने के लिए मीट भात और बांटें पैसे

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे