दो दिवसीय सेमिनार की सारी तैयारी पूरी

On: April 11, 2025 4:37 PM

---Advertisement---
सिल्ली:- सिल्ली सोनाली मैरिज हॉल में कुरमी/ कुड़मी (महतो) समन्वय समिति का 12 एवं 13 अप्रैल को दो दिवसीय सेमिनार आयोजित किए जाएंगे जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जानकारी देते हुए झारखंड बंगाल एवं उड़ीसा के संयोजक लालचन महतो नेबताया कि सेमीनार को सुचारू रूप से चलाने एवंसफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए लालचन महतो,महावीर महतो टाटीसिलवे, खिरोधर महतो बोकारो,उपेन्द्र नारायण सिंह रांची।शामिल है।कार्यक्रम को देखरेख के लिए मथुर प्रसाद महतो टाटीसिलवे (कोंचो) सौंपी गई है। वही मंच संचालन रामेश्वर महंतों हजारीबाग,शशिभूषण महतो मनोहरपुर,सुभेन्दु माहातो पुरुलिया। के द्वारा किया जाएगा।सेमीनार के प्रवेश द्वार मे बाहर से आने वाले सदस्यों के नाम एन्ट्री का कार्य रघुनाथ महतो राहे,रमेश चंद्र महतो तमाड़ एवं जगदीश कुमार महतो सोनाहातु को सौंपा गया है।वही कार्यक्रम में आने वाले मुख्य अतिथि के साथ मधुसूदन महतो सिल्ली,महावीर महतो टाटीसिलवे, प्रभु दयाल महतो, महुआ टांड़ गोमिया एवं तेजपाल महतो कोठार रामगढ़ रहेंगे। तथा विशिष्ट अतिथि के साथ निवारण चन्द्र माहातो बागमुन्डीकल्याण प्रसाद माहातो पुरुलिया,नरेन्द्र नाथ माहातो कोटशिला एवं गिरीजानन्द माहातो रहेंगे।