झारखंड

आलमगीर आलम से वापस लिए गए आवंटित सभी विभाग, अब सीएम संभालेंगे जिम्मेदारी

रांची: टेंडर कमीशन घोटाला में जेल काट रहे मंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस ले लिए गए हैं। ये सभी विभाग अब मुख्यमंत्री चंपई सोरेन संभालेंगे। आलमगीर आलम के जेल जाने से इन विभागों का कामकाज ठप था। मुख्यमंत्री के पास पूर्व में आवंटित विभागों के साथ-साथ संसदीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पंचायती राज विभाग भी रहेगा। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। यह तत्काल प्रभाव से मान्य होगा। अब ये देखना है कि आलमगीर आलम बिना विभाग के मंत्री पद पर बने रहेंगे या फिर मंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

दरअसल, आलमगीर आलम को टेंडर कमीशन घोटाले में ईडी ने 15 मई की शाम को गिरफ्तार किया था। इसके पहले ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और घरेलू सहायक जहांगीर आलम सहित कई अन्य के ठिकानों पर 6-7 मई को छापेमारी की थी और इस दौरान 37 करोड़ से ज्यादा की रकम बरामद की गई थी। छापेमारी के बाद जहांगीर आलम और संजीव लाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उनसे लगातार पूछताछ के बाद आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया गया।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।