झारखंड

धोखे से खाता खोलकर मनरेगा मजदूरी का पैसा बिचौलिए के द्वारा निकालने का आरोप

झारखंड वार्ता न्यूज़

लातेहार:- महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोठगांव निवासी रंजीत नगेसिया उम्र 50 वर्ष ने चटकपुर पंचायत के उप मुखिया सतीश कुमार पर धोखे से खाता खोलकर फर्जी तरीके से बिना सूचना पैसा निकालने का आरोप लगाते हुए महुआडांड़ थाना में आवेदन दिया है। मजदूर रंजीत नगेसिया ने आवेदन में बताया कि जीवन यापन के लिए वह मनरेगा में मजदूरी का कार्य करता है। जिसका पैसा पहले झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में आता था। इसी बीच चटकपुर पंचायत के उप मुखिया सतीश कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के बहाने धोखे से एयरटेल पेमेंट बैंक का खाता खोल लिया गया। जिसके बाद से आने वाले मजदूरी की राशि ₹20000 फर्जी तरीके से उप मुखिया के द्वारा निकाली गई है। साथ ही पंचायत के अन्य कई लोगों के साथ भी इस तरह का फर्जीवाड़ा होने का भी दावा किया है। प्रखंड क्षेत्र के सभी 14 पंचायतों में इसी प्रकार बिचौलियों के द्वारा मनरेगा मजदूरी का भुगतान, मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से निकाला जा रहा है। जिसके कारण मनरेगा में रोजगार कार्ड के माध्यम से लोगों को रोजगार मिलने की बात दिखाई जा रही है। लेकिन मजदूरी का पैसा मजदूरों के हाथ ना आकर बिचोलियों के हाथों में जा रही है। जिसकी जांच की जानी चाहिए।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।