---Advertisement---

डीलर पर कालाबाजारी का आरोप, विभिन्न गाँवों के राशन कार्डधारियों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया आवेदन

On: September 13, 2023 1:31 PM
---Advertisement---

गढ़वा : मेराल प्रखंड के युवा समाज सेवी अतहर अंसारी के नेतृत्व में विभिन्न गांव के राशन कार्ड धारी ग्रामिणों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर डीलर पर काला बाजार का आरोप लगाया है, सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कार्ड धारी ग्रामिणों ने अरंगी, कुंभी, सिरहे के डीलर पर दो माह का अंगूठा लगाने और एक माह का राशन देने का आरोप लगाया है ग्रामीणों ने कहा कि डीलर द्वारा दो बार अंगूठा लगाया गया और मात्र 5 किलो राशन दिया गया। अरंगी, कुंभी सीरहे, अकलवानी, बंखेता की कार्ड धारी ने कहा कि राशन कालाबाजारी की शिकायत जब मेराल एमओ से किया गया तो एमओ के द्वारा भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं किया गया। कार्डधारी ने कहा कि जब भी डीलर से राशन की मांग किया जाता है तो डीलर के द्वारा गली गलौज किया जाता है। कार्डधारी ने कहा कि अगस्त और सितंबर का राशन धोती साड़ी का वितरण करने एवं मारपीट एवं गली गरज करने वालों डीलरों का लाइसेंस रद्द करने की मांग किया है कार्डधारी ने कहा कि अगर समय डीलर के ऊपर कारवाई नहीं किया जाता है ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सरकारी जवाब दे ही जिला प्रशासन का होगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत करने पहुंचेने वालों में रामाशीष प्रसाद कुशवाहा, नरेश राम, गंगा महतो, चिंता देवी, रीना देवी, वृंदा देवी, ममता देवी, राजपति देवी सुनीता देवी संगीता देवी रजवंती देवी मानमती देवी कुंती देवी लीलावती देवी सोनी देवी कौशल्या देवी, सविता देवी सावित्री देवी रामपति देवी प्रमिला देवी निर्मला देवी राधा देवी अजय बिनद, संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा