
आकाश लोहार
गढ़वा
त्योहार केवल घरों को रोशन करने का नाम नहीं है,बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में खुशियों का दीप जलाने का भी अवसर होता है,दीपावली के दीये जब हर घर में जगमगाते हैं और छठी मईया के गीतों से वातावरण भक्तिमय होता है,तब खुशियां बांटने का अपना एक अलग ही आनंद होता है,इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी ने इस दीपावली एवं छठ महापर्व के शुभ अवसर पर एक खास पहल की है,संस्था ने सामाजिक सेवा,नारी सम्मान और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ शुरू किया है ‘महापर्व धमाका,जिसमें आकर्षक उपहारों के साथ लाखों रुपये के पुरस्कार जीतने का मौका भी दिया जा रहा है।
दरअसल,कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की ओर से इस विशेष योजना के तहत सदस्यता शुल्क मात्र 1100 रुपए (दान राशि) निर्धारित किया गया है,संस्था के पोस्टर के अनुसार,प्रत्येक गिफ्ट आइटम पर एक लकी ड्रॉ कूपन निःशुल्क दिया जाएगा,यानी हर गिफ्ट आइटम के साथ प्रतिभागियों को किस्मत आजमाने का अवसर मिलेगा और वे लाखों रुपये के उपहार जीतने की उम्मीद कर सकते हैं।
इस महापर्व धमाका का सबसे बड़ा आकर्षण इसके शानदार पुरस्कार हैं,इसमें ट्रैक्टर,ई रिक्शा,टाटा ऐस गोल्ड,फ्रिज,कूलर और एलईडी टीवी जैसे आकर्षक उपहार शामिल किए गए हैं,वहीं,टिकट और अन्य आकर्षक पुरस्कारों के रूप में हाथों हाथ मिलने वाले उपहारों में इलेक्ट्रिक केतली और आयरन भी शामिल हैं।
इतना ही नहीं,लकी ड्रॉ को और खास बनाने के लिए संस्था की ओर से चार घड़ों के माध्यम से विशेष लॉटरी व्यवस्था रखी गई है,पोस्टर में दी गई जानकारी के अनुसार,पहला घड़ा,दूसरा घड़ा,तीसरा घड़ा और चौथा घड़ा के माध्यम से लकी ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी की जाएगी,संस्था का उद्देश्य केवल उपहार और पुरस्कार देना ही नहीं,बल्कि समाज सेवा,नारी सम्मान और बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए लोगों को एक मंच से जोड़ना भी है।
संस्था की ओर से सभी लोगों से इस विशेष पहल से जुड़ने की अपील की गई है,अधिक जानकारी एवं सदस्यता से संबंधित जानकारी के लिए संस्था के सचिव विकास कुमार माली से मोबाइल नंबर 7979816009 एवं 9431252735 पर संपर्क किया जा सकता है।
कुल मिलाकर,दीपावली की रोशनी और छठ महापर्व की आस्था के बीच कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी का यह महापर्व धमाका लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकता है,अब देखना दिलचस्प होगा कि इस खास आयोजन में किसकी किस्मत चमकती है और कौन अपने घर खुशियों का नया उपहार लेकर जाता है।



