झारखंड

चंदनकियारी सीट पर अमर बाउरी की करारी शिकस्त, जेएमएम उम्मीदवार उमाकांत रजक जीते

चंदनकियारी चुनाव रिजल्ट: बोकारो जिले की चंदनकियारी सीट पर 15 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और यहां से जेएमएम उम्मीदवार उमाकांत रजक को बड़ी जीत मिली है। यहां से बीजेपी के अमर कुमार बाउरी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक चंदनकियारी विधानसभा सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और इसमें जेएमएम कैंडिडेट उमाकांत रजक ने 30164 वोटों की बढ़त बना ली है। अब 2 राउंड की काउंटिंग बाकी है और इसमें वोटों की संख्या 30 हजार से कम है। इस लिहाज से देखें तो बीजेपी हार चुकी है और जेएमएम की जीत पक्की हो गई है।

2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अमर कुमार बाउरी ने चंदनकियारी विधानसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 67,739 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी उमाकांत रजक को 58,528 वोट मिले थे।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।