---Advertisement---

अमेरिकी महावाणिज्य दूत ने राज्यपाल से की मुलाकात, झारखंड की विशेषताओं से हुईं परिचित

On: July 29, 2025 4:49 PM
---Advertisement---

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास, कोलकाता की महावाणिज्य दूत कैथी जाइल्स-डियाज़ ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान दोनों के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

राज्यपाल महोदय ने जाइल्स-डियाज़ को झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विशेषताओं से अवगत कराते हुए कहा कि यह राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है तथा यहाँ प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा उपलब्ध है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि झारखंड में अनेक विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल स्थित हैं, जो राज्य की आध्यात्मिक समृद्धि के प्रतीक हैं।

राज्यपाल महोदय ने यह भी कहा कि वर्तमान में पवित्र श्रावणी माह के अवसर पर देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु गहरी आस्था के साथ कांवर यात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम एवं दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर पहुँच रहे हैं और श्रद्धापूर्वक जलार्पण कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्षभर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन स्थलों पर दर्शन हेतु आते हैं। राज्यपाल ने यह भी उल्लेख किया कि झारखंड में ईटखोरी, रजरप्पा, देउड़ी और पारसनाथ जैसे कई आस्था के केंद्र हैं। साथ ही, यहाँ के जलप्रपातों और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं