---Advertisement---

पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी ने रद्द किया रूस का दौरा, 9 मई को मॉस्को में विजय दिवस में नहीं होंगे शामिल

On: April 30, 2025 12:47 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: पाकिस्तान से तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस दौरा रद्द हो गया है। पीएम मोदी को 9 मई को रूस की राजधानी माॅस्को में विक्ट्री डे परेड में शामिल होना था। क्रेमलिन ने पीएम मोदी का दौरा रद्द होने की जानकारी दी। पीएम नरेंद्र मोदी के स्थान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। माना जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान से उपजे तनाव के चलते दौरे को रद्द करने का फैसला हुआ है।

सोवियत संघ की नाजीवादी जर्मनी पर दूसरे विश्व युद्ध में जीत की वर्षगांठ पर विक्ट्री डे परेड का आय़ोजन होता है। इस मौके पर रूस की सेना राजधानी मॉस्को में अपनी ताकत का प्रदर्शन भी करती है। यह भारत की रिपब्लिक डे परेड की तरह होता है। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा रूस ने कई अन्य नेताओं को भी इस मौके पर आमंत्रित किया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

फिर से एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी में जनता त्रस्त

मुखी समाज विकास समिति ने झारखंड T20 लीग के चैंपियन खिलाड़ी चंदन मुखी का किया भव्य सम्मान

त्याग और बलिदान का प्रतीक है मोहर्रम : मिथिलेश ठाकुर मोहर्रम पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मंत्री

बीएच एरिया इमामबाड़ा में अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई 9वीं मुहर्रम, फातेहा के बाद लंगर तकसीम

स्व०भरत तिवारी की कथित हत्या के खिलाफ डिमना चौक पर महिलाओं का प्रदर्शन

जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने भालूबासा सेंटर में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.सुधीर महतो की 70वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि