झारखंड

वज्रपात से एक पशु की मौत, बाल-बाल बचे घर के सदस्य

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

महुआडांड़ (लातेहार):- प्रखंड के ओरसापाठ पंचायत के ग्राम सुरकाई दक्षिण टोला में चमरी नागेशिया पति राजेंद्र नागेशिया के घर में मंगलवार को चार बजे वज्रपात होने से बैल की मौत हो गई है। वही वज्रपात से घर के सदस्य बाल बाल बचे। हालांकि सभी घर के सदस्यों को वज्रपात का हल्का झटका लगा है। देशी उपचार के बाद सभी लोगों की स्थिति अब बेहतर है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।