---Advertisement---

ट्रेन में मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, हैदराबाद से दिल्ली आ रही ट्रेन में हुई वारदात

On: January 2, 2025 1:01 PM
---Advertisement---

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के नागपुर में चलती ट्रेन में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यह वारदात दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में हुई, जो हैदराबाद से दिल्ली जा रही थी। तभी नागपुर में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। नागपुर रेलवे पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, मोबाइल और 1700 रुपये चोरी कर 4 युवको ने चलती ट्रेन में यात्री की हत्या कर दी। यात्री ने मोबाइल चोरो का विरोध किया तो चोरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने युवक को इतना मारा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 30 साल के शशांक रामसिंह राज के रूप में की गई है।

जब चोरों ने युवक का मोबाइल फोन और पैसे चुरा लिया तो दोनो के बीच विवाद हो गया। ट्रेन की जनरल बोगी में मौजूद चार युवकों ने 30 वर्ष के शशांक रामसिंह राज की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

रेलवे पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहमद फैयाज ,सय्यद समीर, मोहमद अमात और मोहमद खैसर बताए जा रहे हैं। ये सभी हैदराबाद के रहने वाले हैं और दिल्ली जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन जब नागपुर से गुजर रही थी तभी ट्रेन में हंगामा हुआ और हंगामा इतना बढ़ा की चार युवकों ने शशांक रामसिंह राज को हाथ और लात से मरना शुरू किया। चार लोगों ने इस कदर शशांक को पीटा की उसकी मौके पर मौत हो गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, CM नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; देखें VIDEO

बिहार में 5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत; पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया

समलैंगिक संबंध बनाने से किया इंकार, बुआ ने रूद्राक्ष की माला से भतीजी को गला घोंटकर मार डाला; कई महिलाओं को बना चुकी है शिकार

खाकी पर उठे सवाल! पुलिस-चोर मुठभेड़ में दो बहनों को लगी गोली, जानिए पूरा मामला

पूर्णिया में युवती से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर नचाया, फिर 6 युवकों ने की दरिंदगी, युवती की हालत नाजुक; मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार

पटना: गोला रोड में बेकाबू थार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला,गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी