---Advertisement---

भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे : अनंत प्रताप

On: July 30, 2025 6:09 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा): प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को साइकल वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया।

कार्यक्रम में विधायक अनन्त प्रताप देव ने कहा कि हेमन्त सरकार गरीबों के हक में कई जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा, पेंशन योजना, शिक्षा प्रोत्साहन के लिए साइकिल एवं सावित्री बाई फुले योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर गांव को 22 घण्टा बिजली मिल रही है और सरकार द्वारा दो सौ यूनिट बिजली फ्री बिजली उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन केवल भाषण नहीं करते हैं, काम कर के भाषण करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगो को 50 वर्ष उम्र पूर्ण होने पर सरकार ने पेंशन लागू करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना की राशि 1 हजार रु से बढ़ाकर 2500 रु माताओं-बहनों को प्रत्येक माह दिया जा रहा है।


वहीं प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान बिशुनपुरा जनवितरण प्रणाली दुकानदार (डीलर संघ) द्वारा विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा को जनवितरण प्रणाली दुकानदारों का बकाया कमीशन की राशि का भुगतान एवं अन्य मांगों के संबंध में सामूहिक आवेदन दिया गया।

इस मौके पर झामुमो नेता ताहिर अंसारी, प्रमुख दीपा कुमारी, सीओ सह बीडीओ प्रमोद कुमार, अमरनाथ पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, मानिक सिंह, ऐनुल अंसारी, लतीफ अंसारी, संजय गुप्ता, गोपाल राम, सहित कई कार्यकर्ता एवं छात्रछात्राएं उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू