---Advertisement---

और अब प्रदेश की राजधानी रांची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप

On: March 6, 2026 1:51 PM
---Advertisement---

रांचीः प्रदेश की राजधानी रांची के सिविल कोर्ट डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद अब खबर आ रही है कि रांची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला हमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन और पुलिस महकमा के लिए यह सर दर्द बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस मुख्यालय और रांची के सीनियर एसपी को ईमेल भेजकर रांची स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम विस्फोट में उड़ा देने की धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद पासपोर्ट ऑफिस की जांच बम निरोधक दस्ते के द्वारा शुरू कर दी गई है.

बता दें कि इसके पहलेसिविल कोर्ट और डीसी बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दीगई थी।

अब रांची के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम धमाके में उड़ाने की धमकी दी गई है. अज्ञात अपराधियों के द्वारा ईमेल के जरिए पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी भरा ईमेल आते ही रांची पुलिस अलर्ट मोड में आ गई.

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) की टीम पासपोर्ट ऑफिस पहुच कर मामले की जांच में जुट गई है. उन्होंने मॉल और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी तथा स्निफर डॉग्स के साथ व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. हालांकि जांच में किसी भी तरह का संदिग्ध वस्तु नहीं मिला है.

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि “धमकी वाले ईमेल की तकनीकी जांच चल रही है, एहतियातन पूरे गैलेक्सी मॉल की जांच की जा रही है. इसी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय अवस्थित है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह