---Advertisement---

और जब झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान रिक्शा चलाते कृषि मंत्री शिल्पा तिर्की को बैठाए पहुंचे सदन, बोले!

On: March 13, 2026 1:55 PM
---Advertisement---

रांची:झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रिक्शा में कृषि मंत्री शिल्पा तिर्की को पीछे बैठा है खुद रिक्शा खींचते हुए झारखंड विधानसभा पहुंच गए तो सभी हैरान हो गए। उन्होंने कथित रूपसे देश भर में एलपीजी की किल्लत और पेट्रोलियम उत्पादों के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और राज्य के मंत्रियों ने विरोध का यह अनोखा तरीका अपनाया. मंत्रियों के इस अंदाज ने न केवल राहगीरों को हैरान किया, बल्कि सदन के भीतर भी सियासी पारा गरमा दिया.

विधानसभा के मुख्य द्वार पर रिक्शा रोककर मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, “केंद्र की गलत नीतियों और विफल विदेश नीति के कारण आज देश की स्थिति दयनीय हो गई है. महंगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जिससे लोग बुनियादी जरूरतों के लिए भी कतारों में लगने को मजबूर हैं.”

सिर्फ रिक्शा ही नहीं, विरोध के स्वर विधानसभा परिसर में हर तरफ सुनाई दिए. इंडिया गठबंधन के विधायकों ने हाथों में गैस सिलेंडर लेकर जमकर नारेबाजी की. विपक्षी नेताओं का सीधा आरोप है कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है. सरकार कीमतों पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है. एलपीजी और ईंधन के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं. यह प्रदर्शन न केवल सदन की कार्यवाही से पहले एक चर्चा का विषय बना, बल्कि सोशल मीडिया पर भी मंत्रियों के इस ‘रिक्शा अवतार’ की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now