---Advertisement---

आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में माता पद्मावती व भगवान विष्णु का कल्याण महोत्सव, गोविंदा गोविंदा का जयकारा गूंजा

On: November 29, 2023 4:56 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: आंध्र प्रदेश श्री राम मंदिर में माता पद्मावती का ब्रह्मोत्सव का कार्यक्रम आज माता पद्मावती एवं भगवान विष्णु के कल्याणत्सव (विवाह उत्सव) के साथ ही पूरा हो गया। सोमवार शाम 6:00 बजे से पुरोहित श्री पी कंदमाचारी के तत्वाधान में इस विशाल उत्सव को संपन्न कराया गया।

150 युगल जोड़ी के साथ सैकड़ो भक्तों की उपस्थिति में वैदिक मंत्र एवं चारों वेदों के पठन-पाठन के साथ माता पद्मावती ने भगवान श्री विष्णु के साथ विवाह करते हुए अपने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया रात्रि करीब 8:30 बजे कार्यक्रम की समाप्ति हुई तत्पश्चात सभी भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में चार अलग-अलग प्रकार के व्यंजन भी वितरित किए गए जिसमें पोंगल दही चावल कड़मबम चक्र पोंगली मंदिर के पुरोहित द्वारा बनाकर भगवान को भोग लगाया गया कार्यक्रम को संपन्न कराने में पुरोहित श्री कुंदन आचार्य के अलावे श्री केशवाचारी श्री शेषाद्री श्री संतोष कुमार श्री पत्ता भी श्री रामचंद्र श्री विजय राघवन श्री शंकर श्री हयग्रीवा आदि का सहयोग पूरी तरह रहा।


कार्यकारिणी समिति की ओर से अध्यक्ष श्री वीडियो गोपाल कृष्ण महासचिव दुर्गा प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष जम्मी भास्कर उपाध्यक्ष सी एच रमना, वाई श्रीनिवास, महेश राव, पी रवि प्रकाश,नरसिंह राव, राज शेखर, रवि अल्वा सहित सैकड़ों भक्त गण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों के आत्महत्या पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी

जमशेदपुर:भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक संपन्न,नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का भव्य स्वागत

जमशेदपुर: एग्रीको हेल्थ अवेयरनेस संस्था के तत्वाधान में 13 मई से चल रहे समर कैंप में रेन डांस व बाथ टब डांस आयोजित

जमशेदपुर:टिनप्लेट पार्क में सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ