July 26, 2026

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा पशु चोरी गिरोह, तस्कर गिरफ्तार

1200-675-27241006-thumbnail-16x9-pasu-aspera.jpg

रांची में पुलिस ने मवेशी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

रांची पुलिस के शिकंजे में आरोपी (ईटीवी भारत)

रांची: रांची पुलिस ने जिले के ग्रामीण इलाकों में मवेशी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के जानवर, एक चार पहिया वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।

तस्कर बेरहमी से पशुओं को वाहन के अंदर डाल रहे थे

रांची के नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक संगठित गिरोह के सदस्य मवेशी चोरी करने के उद्देश्य से राजा उल्लातू इलाके में जुटे हुए हैं. सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस टीम ने नामकुम के राजा उल्लातु परसाडीह टोला के पास छापेमारी की.

इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि कुछ लोग सड़क किनारे खड़ी एक काली कार में मवेशियों को लाद रहे थे. पुलिस को देखते ही सभी आरोपी अपने वाहन व जानवर छोड़कर भागने लगे. हालांकि पुलिस ने पीछा कर तबरेज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि गिरोह ग्रामीण इलाकों से गाय, बैल, बकरी और बछड़े चुराता था.

कई जानवर बरामद हुए

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने कई मवेशी, एक कार, एक मोबाइल फोन और प्लास्टिक की रस्सियां ​​बरामद की हैं. बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया गया है. इस मामले में नामकुम थाना में कांड संख्या 198/26 दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 और झारखंड गोजातीय पशु वध निषेध अधिनियम, 2005 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कंटेनर से हो रही थी पशु तस्करी, यूपी का तस्कर हिरासत में

ये भी पढ़ें- पलामू रेंज में पशु तस्करों का नेटवर्क कितना बड़ा है? पुलिस की रडार पर तस्कर, रूट को किया गया सैनिटाइज

ये भी पढ़ें- चार राज्यों में फैला है पशु तस्करों का नेटवर्क! वे तस्करी-पशु तस्करी के दौरान पुलिस को रौंदने का साहस करते हैं

Source link

ख़बर को शेयर करें।