झारखंड

महुआडांड़ जामा मस्जिद परिसर में अंजुमन कमिटी की हुई बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

लातेहार:- महुआडांड़ जामा मस्जिद परिसर में रविवार को महुआडांड़ अंजुमन कमिटी की बैठक सदर इमरान खान के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महुआडांड़ मरकज के तहत आने वाले गांव बारेसांड, हामी, ओरसा, शाहपुर, कापु, लुरगुमी, परहाटोली, डुमरी समेत कई गांवों के सदर सेक्रेट्री शामिल हुए। बैठक में मुख्य तौर पर आज के दौर में निकाह में होने वाले फिजूल खर्ची को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से शादियों की फिजुल खर्ची, बैंड बाजा, डीजे बजाए जाने और आतिशबाजी किए जाने पर नाराजगी जताई गई। वही डीजे बजाने और शादियों में फिजूलखर्ची करनेवाले परिवार के लिए निकाह नहीं पढ़ाने का निर्णय लिया गया। यही नहीं अगर इस ऐलान को किसी परिवार के द्वारा नहीं माना जाएगा, तो उसके और परिवार वालों का सामाजिक बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शादियों के खाने में बुफे सिस्टम को बंद करने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई। बैठक में उपरोक्त लोगों के अलावा मस्जिद के इमाम समेत गौशिया मस्जिद के सदर मजूल अंसारी, सेक्रेट्री मो. मजहर खान, मो. शहाबुद्दीन, हबलु खान, शहीद अहमद, मोख्तार अंसारी, नूर आलम, रफीक अंसारी समेत विभिन्न गांव से आए कमिटी के सदस्य मौजूद थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।