---Advertisement---

अंकिता सिन्हा फिर से एक बार अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी कविताओं से जलवा बिखेरेंगी

On: September 7, 2023 7:41 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झारखंड समेत देश की दर्जनों शहरों में अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली अंकित सिन्हा फिर से एक बार अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी रचनाओं का जलवा भी बिखेरेने के लिए तैयार है।

गौरतलब हो कि अंकित ने वर्ष 2023 जनवरी में मलेशिया में आयोजित कवि सम्मेलन में अपने देश का नाम रोशन किया था। उनकी तीन पुस्तकें आकांक्षा कोरोनाकाल और मेरी दुनिया मेरी मां काफी चर्चित रही हैं। जो बाजारों में भी उपलब्ध है। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद अंकिता देश की पहली महिला है जिन्होंने श्रीनगर के लाल चौक पर झंडा फहराने का गौरव प्राप्त किया था। भारतीय तिरंगा गौरव सहित दर्जनों अवार्ड इन्हें मिल चुका है। अंकिता अपनी माता और पिता को भगवान से भी ऊंचा दर्जा देती है। उनका मानना है की मां के आशीर्वाद से ही इस मुकाम तक पहुंच सकी है।

फिलहाल केंट फार्मास्यूटिकल्स होम्योपैथी दवाओं की प्रसिद्ध कंपनी बैंकॉक के द्वारा काव्य संगम का आयोजन किया जा रहा हैं।

बैंकॉक फार्मास्यूटिकल्स के एरिया सेल्स मनेजर सोमनाथ ने बताया कि हर साल यहां देश विदेश के 200 से जयादा सुप्रसिद्ध चिकित्सकों का सेमिनार होता हैं। यह खुशी कि बात हैं इस बार काव्य धारा एवं सम्मान समारोह शृंखला में भारत से सुप्रसिद्ध कवयित्री अंकिता सिन्हा को जमशेदपुर से आंमत्रित किया गया हैं। गया से सुप्रसिद्ध चिकित्सक आयोजक एवं मंच संचालक डॉक्टर वीरेंद्र यादव के कुशल संचालन में बैंकॉक पटाया में काव्य धारा बहेगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

जमशेदपुर:नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों के आत्महत्या पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी