---Advertisement---

बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

On: February 7, 2026 9:06 PM
---Advertisement---

सिल्ली:- बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में कक्षा नर्सरी से 10 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। प्रथम पुरस्कार स्वरूप लंच बॉक्स, द्वितीय पुरस्कार पानी की बोतल और तृतीय पुरस्कार पेंसिल बॉक्स दिया गया। इसके अलावा, क्रिकेट और फुटबॉल मैचों के विजेताओं को ट्रॉफी और मैन ऑफ द मैच को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

क्रिकेट में राजकिशोर मैन ऑफ द मैच रहे, जबकि फुटबॉल में लड़कियों की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रूपाली कुमारी रहीं। स्कूल के निदेशक रणधीर कौशिक ने कहा कि खेलों में भाग लेना और जीतना महत्वपूर्ण है, लेकिन इससे भी अधिक महत्वपूर्ण है खेल भावना और टीम वर्क। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक रणधीर कौशिक, प्राचार्य वी सुधीर राव,प्रतिमा,जितेन्द्र महतो,नकुल बड़ाईक,अंजलि साहू,समिता कुमारी,प्रिया दुबे,राहुल भद्रा,नकुल,सुषमा सिंह,लंकेश्वर,महदेव,बिपुल रॉय,गोबिन्दर सिंह समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now