तेलगु समाज के कापू जनजाती संगम वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक वनभोज टेल्को में संपन्न
Satish Sinha
December 22, 2025 (Last updated: December 22, 2025)
जमशेदपुर:लोयला बीएड कॉलेज टेल्को के प्रांगण में कापू समाज का वार्षिक वनभोज संपन्न हुआ,
जिसमें कापू समाज के 300 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया, लजीज व्यंजन के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा फन गेम, डांस और म्यूजिक चेयर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस वन भोज में मुख्य रूप से कापू समाज के प्रेसिडेंट सी ए नायडू, जनरल सेक्रेटरी जगदीश राव, गुरुनाथ राव, भास्कर, पी के राव, सत्यनारायण, मोहन राव,तारकेश्वर, बी के राव, किशोर, बंटी,विजय, रवि,काली प्रसाद, शंकर नायडू, संतोष, बी नरसिंह व कापू समाज के कई महिला,पुरुष व बच्चे शामिल हुए।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।