---Advertisement---

AAP को एक और बड़ा झटका, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से हारे; भाजपा की शिखा राय जीतीं

On: February 8, 2025 8:39 AM
---Advertisement---

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज अपनी पारंपरिक ग्रेटर कैलाश सीट से चुनाव हार गए हैं। भाजपा की शिखा राय ने उन्हें हराया है। शिखा राय ने उन्हें 3139 वोटों से हरा दिया। 14 राउंड तक चली गिनती में वह लगातार टाइट फाइट में पीछे चल रहे थे, लेकिन अंत में हार गए। उन्हें 46231 वोट मिले, जबकि शिखा राय ने 49370 मत पाकर जीत हासिल की। सौरभ भारद्वाज अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त थे, ऐसे में उनकी हार ने साफ कर दिया कि नैरेटिव से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक में भाजपा आगे रही। यहां से सौरभ भारद्वाज लगातार चौथी जीत की तलाश में थे। ग्रेटर कैलाश सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट गर्वित सिंघवी 6711 वोट ही मिले, लेकिन उन्हें मिले मतों को ही सौरभ भारद्वाज की हार का कारण माना जा रहा है।

आम आदमी पार्टी की करारी हार के बीच सौरभ भारद्वाज की पराजय के चर्चे हैं। सौरभ भारद्वाज के अलावा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, दुर्गेश पाठक, अवध ओझा जैसे कई नेता हार गए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर