
जमशेदपुर: भारत के अग्रणी टेक और एआई-सक्षम होम इंटीरियर्स ब्रांड होमलेन ने सोनारी स्थित बिंदल मॉल में अपने तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ किया।

करीब 2,000 वर्गफुट में फैले इस सेंटर में मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब और संपूर्ण होम इंटीरियर समाधान उपलब्ध होंगे। ग्राहक यहां 3डी डिजाइन, प्रीमियम मटीरियल और तकनीक आधारित कंसल्टेशन का अनुभव ले सकेंगे।

सेंटर का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की मौजूदगी में हुआ।

कार्यक्रम में जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरन महतो, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष इंदर अगरवाल, फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष विजय आनंद मूंका, विजया ग्रुप के संस्थापक फणींद्र महतो व एस.एस. गौर, आकाश इंडिया ग्रुप के निदेशक विशाल सावा व राहुल सावा, आस्था ग्रुप के चेयरमैन सुंदर सिंह, श्रीनाथ ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन सुखदेव महतो, विजया होम्स ग्रुप के निदेशक देवराज महतो व आदित्य गौर मौजूद रहे।

सेंटर रोशन और शिल्पी अग्रवाल के नेतृत्व वाली बीएनआर होम्स के साथ साझेदारी में शुरू हुआ। होमलेन के सह-संस्थापक एवं सीओओ तनुज चौधरी ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को भरोसेमंद और तकनीक-सक्षम समाधान दे रही है। बीएनआर होम्स के पार्टनर रोशन अग्रवाल ने पारदर्शी मूल्य और आसान हैंडओवर को प्रमुख सुविधा बताया। कंपनी के एआई प्लेटफॉर्म स्पेसक्राफ्ट से 3डी विजुअलाइजेशन और तत्काल कीमत मिल सकेगी। ग्राहकों को 45 दिन की डिलीवरी गारंटी और 10 साल की मटीरियल वारंटी भी मिलेगी।





