---Advertisement---

गढ़वा: कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की एक और अनूठी पहल, सामूहिक विवाह 19 फरवरी को, पंजीकरण जारी

On: December 21, 2024 8:00 AM
---Advertisement---

गढ़वा: कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की ओर से 19 फरवरी 2025 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस एक और अनूठी पहल के तहत उन गरीब और असहाय परिवार के बेटियों की सामूहिक शादी कराई जाएगी,जो अपनी बेटियों का विवाह करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

समिति के जिला प्रबंधक अयूब खान ने बताया कि सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए इच्छुक लाभार्थियों को जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के वंचित तबके को राहत प्रदान करने और उनके लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करने के उद्देश्य से की जा रही है।

सोसाइटी का कोई भी कार्यक्रम आवाम एवं सिविल और पुलिस प्रशासन के दक्ष और कर्मठ पदाधिकारियों के सहृदय सहयोग से ही संपन्न होते आ रहा है,इस वैवाहिक समारोह को सफल बनाने के लिए सोसाइटी की ओर से एएसपी अभियान राहुल देव बड़ाइक,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार,प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीवी मंडल एवं शहर थाना प्रभारी बृज कुमार को सम्मानित किया गया।


अयूब खान ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए लाभार्थी उनके मोबाइल नंबर 7004362629 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम की योजना और तैयारियों को अंतिम रूप देने के दौरान रंजीत कुमार,सद्दाम अंसारी,टिंकू तिवारी,मुकेश मेहता और प्रभाकर सिंह जैसे सदस्य भी मौजूद रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने किया 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन

आरके पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव

पैदल 7 किलोमीटर चलकर गांव पहुंचे बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह, ग्राम सभा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

बरडीहा के सुकौवा दोहर बालिका आवासीय मैदान में कल से शुरू होगी 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतरविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता

मझिआंव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न धाराओं के आरोपी नकीब अली खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

आमर पश्चिम टोला की जाम नाली का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सफाई कार्य का दिया निर्देश