---Advertisement---

मुरी ओपी पुलिस के द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया

On: June 22, 2024 2:33 AM
---Advertisement---

मुरी:- झारखंड बंगाल की सीमा पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान अवर निरीक्षक उत्तम कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। चेकिंग अभियान में हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस,ट्रिपल सवारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उनका शारीरिक जांच भी किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ वाहन मालिक अपना वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए जिसके कारण उनका वाहन को थाना में जप्त किया गया। इसी क्रम में जिन्होंने अपना वाहन संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत किया परंतु हेलमेट नहीं होने के कारण उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया तथा भविष्य में दोबारा इस प्रकार की गलती नहीं करने के लिए भी प्रेरित किया गया। मौके पर लोगों को सुरक्षा एवं यातायात संबंधी बातें भी बताई गई ताकि दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके। मौके पर मुरी ओपी के सशस्त्र बल मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला

जमशेदपुर:उलीडीह में धांय-धांय, विक्की सिंह को लगी तीन गोली, दहशत