---Advertisement---

जमशेदपुर:उलीडीह में धांय-धांय, विक्की सिंह को लगी तीन गोली, दहशत

On: March 30, 2026 7:21 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: उलीडीह थाना अंतर्गत उमा टिफिन के पास बाइक सवार कर अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का माहौल कायम हो गया। इस फायरिंग की घटना में विक्की सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है उसे तीन गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्की सिंह शिरोमण नगर से दूध लेकर डिमना बस्ती स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसकी ऑल्टो कार को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में विक्की सिंह के दोनों हाथों में कुल तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।

विक्की सिंह ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व हुए पुराने विवाद को लेकर साजन मिश्रा गुट के युवक- राखाल, लल्ला समेत अन्य दो लोग इस हमले में शामिल थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हिमांशु सिंह की मौत के बाद बवाल, पुलिस टारगेट पर, उग्र लोगों ने सिटी एसपी के कार का शीशा तोड़ा

पलामू: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,10 दिनों में पांच लोगों की मौत से हड़कंप

जमशेदपुर: चाकू बाजी में घायल हिमांशु की मौत,भड़के लोगों का सड़क जाम,पुलिस पर सवाल!

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न