---Advertisement---

बिरसा मुंडा की प्रतिमा का असमाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

On: July 11, 2025 2:03 AM
---Advertisement---

सिल्ली: सिल्ली पिस्का मार्ग बिरसा चौक खोचाबेड़ा में स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा को तोड़ दिया गया,जिससे लोगों में आक्रोश है। यह प्रतिमा एक साल पहले स्थापित की गई थी। शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति ने मेल के माध्यम से इसकी शिकायत विधायक अमित कुमार महतो से करते हुए दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की है। वही गुरुवार को अचानक लोगों की नजर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पड़ी तो देखा कि एक हिस्सा टूटा हुआ है। आसपास वह हिस्सा गिरा हुआ नहीं था, इससे लोगों को लगा कि किसी असामाजिक तत्वों ने ही इसे तोड़कर वहां से हटा दिया है। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की खबर सुनकर शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक मुखिया लालू उरांव वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुरी ओपी में इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस मौके पर सिल्ली मुखिया भरत मुंडा,अमर महली, जितेंद्र महतो, भवानी मुंडा,राहुल महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक