सिमडेगा: फिर से एक बार सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश हुई है। खबर है कि शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने कोलेबिरा स्थित बाघचंडी मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह जब रोज की तरह मंदिर के पुजारी पंचम सिंह कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के काल्हाटोली स्थित बाघचंडी मंदिर के पास पहुंचे तो देखा कि मंदिर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया गया और कई समान क्षतिग्रस्त कर दी गई है।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंचम सिंह के मोब मंदिर से दूर नीचे त्रिशूल को फेंक दिया गया,म्यूजिक सिस्टम चोंगा तोड़ दिया गया, मंदिर के ऊपर और अंदर के लाईट को तोड़ दी गई है।, अगरबत्ती स्टैंड को पलट दिया गया है,मंदिर के अंदर मुख्य पूजा स्थल को भी छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया है।










