---Advertisement---

अनुराग गुप्ता DGP पद से हटाये गये, अजय कुमार सिंह होंगे झारखंड के नए डीजीपी

On: October 19, 2024 10:20 AM
---Advertisement---

रांची: चुनाव आयोग ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को पद से हटा दिया है। जानकारी के अनुसार अजय कुमार सिंह को झारखंड के नए डीजीपी की कमान सौंपी गई है। अजय कुमार सिंह ने राज्य के अलग-अलग विभागों में एडीजीपी रैंक पर सेवा दी है। वो सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और रेल में भी सेवा दे चुके हैं। अजय कुमार सिंह हजारीबाग और धनबाद के एसपी भी रह चुके हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले इस बदलाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now