---Advertisement---

मेराल तक पहुंचा “आपन सरस्वतिया” अभियान, एसडीएम ने किया नदी क्षेत्र का निरीक्षण

On: May 27, 2026 6:08 PM
---Advertisement---

स्थानीय लोगों के साथ बनी सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार की रूपरेखा

गढ़वा। सरस्वतिया नदी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन को लेकर चलाए जा रहे “आपन सरस्वतिया” अभियान का दायरा अब मेराल क्षेत्र तक बढ़ा दिया गया है। बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेराल क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों के साथ सरस्वतिया नदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा नदी की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।

पिछले तीन दिनों से गढ़वा शहरी क्षेत्र में सरस्वतिया नदी की सफाई एवं गाद हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अब मेराल क्षेत्र में भी नदी पुनरुद्धार अभियान शुरू करने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नदी में अतिक्रमण, गाद जमाव एवं जल प्रवाह की स्थिति का अवलोकन किया।

स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि गढ़वा शहर की तर्ज पर मेराल क्षेत्र में भी “आपन सरस्वतिया” अभियान के तहत नदी की सफाई, गहरीकरण तथा अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही नदी संरक्षण को लेकर जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि सरस्वतिया नदी गढ़वा की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर है। इसके संरक्षण के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से नदी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने, कचरा नहीं फेंकने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के सुझावों के आधार पर 29 मई को मेराल के प्रबुद्ध नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद गुप्ता, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद साव, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, समाजसेवी अतहर अली अंसारी, मेराल पूर्वी मुखिया रामसागर महतो, मेराल पश्चिमी मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम, विवेकानंद चौबे, यासीन अंसारी, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘कॉफी विद एसडीएम’ में गूंजा सरस्वतिया नदी संरक्षण का मुद्दा; प्रबुद्ध नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और समाजसेवियों ने साझा किए सुझाव

रंका अस्पताल को अनुमंडलीय अस्पताल बनाने की मांग तेज, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया सकारात्मक संकेत

अमित कुमार बने मझिआंव के 37वें थाना प्रभारी, बोले— ‘जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पहली प्राथमिकता’

गढ़वा:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान