---Advertisement---

बुंडू थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

On: March 26, 2025 3:48 PM
---Advertisement---

संवाददाता – अमित दत्ता

एसडीएम ने कहा—अश्लील गाने और कर्कश डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

बुंडू: आगामी सरहुल, ईद और राम नवमी पर्व को लेकर बुधवार को बुंडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने की, जबकि डीएसपी ओमप्रकाश और बुंडू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में स्थानीय प्रशासन, नगर पंचायत के अधिकारी, पुलिस विभाग, समाजसेवी और विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

डीजे और अश्लील गानों पर सख्तनिर्देश

बैठक में एसडीएम किष्टो कुमार बेसरा ने कहा कि त्योहारों के दौरान कर्कश डीजे और अश्लील-भड़काऊ गाने बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से भी इस पर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ओमप्रकाश ने भी इस बात पर जोर दिया कि किसी भी तरह की अफवाह या उत्तेजक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

सड़क अतिक्रमण और सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोरत्योहारों के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क अतिक्रमण पर रोक लगाने की भी बात कही गई। थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान बुंडू में विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

नगर पंचायत की ओर से सफाई और जलापूर्ति की तैयारी

बुंडू नगर पंचायत के प्रशासक शुभम पोद्दार और अंचल अधिकारी हंस हेमरोम ने बताया कि नगर की साफ-सफाई, जलापूर्ति और अन्य सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने इलाके को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें।

बुंडू के लोगों ने हमेशा भाईचारे का परिचय दिया है – शांति समिति

शांति समिति के सदस्यों ने बैठक के दौरान कहा कि बुंडू की पहचान आपसी सौहार्द और भाईचारे से रही है। समिति के सदस्य राम महतो, अनुप चेल, प्रमोद भगत, अब्बी सईद अंसारी और कवि नायक समेत अन्य गणमान्य लोगों ने कहा कि इस बार भी बुंडू के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएंगे और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहेंगे।

प्रशासन ने की आम जनता से सहयोग की अपील

अंत में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही, त्योहारों को शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्वक मनाने की अपील की गई।बैठक में मौजूद सभी लोगों ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और संकल्प लिया कि बुंडू में इस बार भी त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाए जाएंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद