---Advertisement---

रेड क्रॉस दिवस पर 8 मई को रक्तदान शिविर, लोगों से भागीदारी की अपील

On: May 4, 2026 7:34 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। नगर पंचायत क्षेत्र के जंगीपुर स्थित सिद्धि श्री बैंक्विट हॉल में रविवार शाम भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, श्री बंशीधर नगर की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध चिकित्सक सह रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. सिद्धनाथ प्रसाद ने की।

बैठक में आगामी 8 मई को रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में सोसायटी के सचिव डॉ. धर्मचंद लाल अग्रवाल ने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 8 मई (शुक्रवार) को स्थानीय ट्रॉमा सेंटर में सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए सभी स्वस्थ लोग आगे आकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।

बैठक में डॉ. कुतुबुद्दीन अंसारी, विकास कुमार, तस्लीम खान, ओमप्रकाश गुप्ता, सुधीर प्रजापति, लाल हेमेन्द्र चौबे, सीताराम जायसवाल, तुलसी प्रसाद, कुलदीप शर्मा, सुजीत लाल अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now