---Advertisement---

पूर्व क्रिकेटर राॅबिन उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए पूरा मामला

On: December 21, 2024 5:16 AM
---Advertisement---

Robin Uthappa: भारत के पूर्व क्रिकेटर राॅबिन उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। उथप्पा के खिलाफ वारंट प्रोविडेंट फंड के मामले में लगे आरोपों के बाद हुआ है। वारंट पीएफ रीजनल कमिश्नर शादकशारी गोपाल रेड्डी ने जारी किया है, जिन्होंने पुलाकेशीनगर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। हालांकि, पुलिस ने यह वारंट पीएफ कार्यालय को वापस कर दिया क्योंकि उथप्पा ने कथित तौर पर अपना निवास स्थान बदल लिया है।

राॅबिन उथप्पा, एक निजी कंपनी “सेंचुरीज़ लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड” का प्रबंधन कर रहे थे। उनपर आरोप है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों के वेतन से पीएफ का योगदान तो काटा लेकिन उसे उनके खातों में जमा नहीं किया। यह गबन कुल 23 लाख रुपये का बताया जा रहा है।

पुलिस और पीएफ विभाग रॉबिन उथप्पा का पता लगाने और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच कर रहे हैं। इस मामले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है, क्योंकि उथप्पा भारतीय क्रिकेट के एक प्रमुख चेहरे रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अमीर राज्यों की रेस में टॉप पर महाराष्ट्र, झारखंड ने कटाई नाक; भारत के सबसे अमीर और गरीब राज्य की तुलना देख हो जाएंगे हैरान

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवर्षीय चुनाव का बिगुल बजा, देखें पूरी शेड्यूल

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

‘सलवार का नाड़ा खोलना रेप की कोशिश, महज अश्लील हरकत नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान