गढ़वा

रमना: व्रतधारियों के स्नान के लिये बनाया गया कृत्रिम झरना

ख़बर को शेयर करें

रोहित रंजन


रमना (गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में लोक आस्था का महापर्व छठ धूम धाम से मनाया जा रहा है.व्रतधारियों ने एक दिन पूर्व नहाय खाय के साथ पूरे विधि विधान से बुधवार को पहला भगवान भास्कर का पहला अर्घ्य समर्पित किया. प्रखंड मुख्यालय के टेढकी पुल स्थित छठ पूजा समिति के द्वारा छठ व्रतधारियों के स्नान के लिए कृत्रिम झरना, रौशनी, ध्वनि आदि की व्यवस्था की गई.

वही गम्हरिया गांव स्थित सनराइज कल्ब के द्वारा,थाना के समीप गंगा छठ घाट समिति के द्वारा सफाई,रोशनी,ध्वनि के साथ साथ व्रतधारियों के बैठने की व्यवस्था किया गया है.इस अवसर पर  छठ पूजा समिति के अध्यक्ष धनंजय प्रसाद गुप्ता ने बताया की व्रतधारियों के सभी प्रकार का सुविधा के लिए कार्य कर रही है.कहा की वर्ती को किसी प्रकार का परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है.इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन कि पूरी तरह सक्रियता देखी जा रही है. कार्यक्रम के सफल बनाने में स्थानीय कमिटी के सदस्य दिन रात लगे है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।