---Advertisement---

हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार गिरफ्तार, पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का है आरोप

On: February 10, 2025 7:52 AM
---Advertisement---

रांची: हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि हजारीबाग सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने की है. लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार और उनके टीम ने गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. रविवार को शाम के 7:10 में पूर्व एसडीओ अशोक कुमार गिरफ्तारी होने की पुष्टि की गई है. गिरफ्तारी करने के दौरान हजारीबाग पुलिस को भारी दबाव का भी सामना करना पड़ा. तमाम दबाव और विरोध के बाद हजारीबाग पुलिस ने पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को अपनी हिरासत में ले लिया है. उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारीबाग लाने की तैयारी भी चल रही है.

31 जनवरी को हजारीबाग व्यवहार न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दी थी. इसके बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. इस मामले में हजारीबाग पुलिस ने कोर्ट में पुलिस डायरी भी जमा कर चुकी है.हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला है. 26 दिसंबर को झील रोड स्थित एसडीओ आवास में सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे एसडीएम की पत्नी अनीता देवी गंभीर रूप से झुलस गई थीं. आग से बुरी तरह झुलसने के बाद, उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई, और फिर बीजीएच बोकारो और रांची में इलाज के लिए भेजा गया. 28 दिसंबर की सुबह अनीता देवी का निधन हो गया था. निधन के बाद मृतक अनीता देवी के भाई राजू कुमार गुप्ता सहित अन्य परिजन, समाजसेवी एवं राजनीतिक दल के लोगों ने लोहसिंघना थाना का घेराव भी किया था. यही नहीं तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार की गिरफ्तारी नहीं होने पर समाहरणालय परिसर के सामने एकदिवसीय महाधरना दिया गया था. जिसके बाद हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में लोहसिंघना थाना में मामला दर्ज कर किया गया.

हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला है. 26 दिसंबर को झील रोड स्थित एसडीओ आवास में सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे एसडीएम की पत्नी अनीता देवी गंभीर रूप से झुलस गई थीं. आग से बुरी तरह झुलसने के बाद, उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई, और फिर बीजीएच बोकारो और रांची में इलाज के लिए भेजा गया. 28 दिसंबर की सुबह अनीता देवी का निधन हो गया था. निधन के बाद मृतक अनीता देवी के भाई राजू कुमार गुप्ता सहित अन्य परिजन, समाजसेवी एवं राजनीतिक दल के लोगों ने लोहसिंघना थाना का घेराव भी किया था. यही नहीं तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार की गिरफ्तारी नहीं होने पर समाहरणालय परिसर के सामने एकदिवसीय महाधरना दिया गया था. जिसके बाद हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में लोहसिंघना थाना में मामला दर्ज कर किया गया.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह