राष्ट्रिय

एशिया कप: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

एजेंसी: एशिया कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया है। ईशान ने 23 नाबाद रन और शुभ्मन गिल ने 27 नाबाद रन बनाए। यह रन 6.1 ओवर में बने।

बता दें कि उसके पहले श्रीलंका की टीम ने 51 रन का लक्ष्य दिया था। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट झटक कर श्रीलंका की कमर तोड़ दी थी।

भारत की यह आठवीं ऐतिहासिक जीत है। सीएम योगी ने भारत की जीत पर ट्वीट कर बधाई दी है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भारतीय टीम को ट्वीट कर बधाई दी है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।