---Advertisement---

आगामी लोकसभा चुनाव हेतु सहायक रिटर्निंग पदाधिकारियों को किया जा रहा प्रशिक्षित

On: January 18, 2024 4:49 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार के मार्गदर्शन में श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 हेतु राज्य के सभी संसदीय क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग पदाधिकारियों का 16 से 20 जनवरी तक 5 दिवसीय प्रशिक्षण सह सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य के एनएलएमटी प्रशिक्षकों द्वारा सभी पदाधिकारियों को लोक चुनाव के एआरओ के दायित्वों से जुड़े सभी जरूरी बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के क्रम में पदाधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट, नामंकन,पोस्टल बैलट, चुनाव संबंधित सामग्री से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर पदाधिकारियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, निर्वाचन प्रक्रियाओं तथा बारिकियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही ईडीसी, ईटीपीबीएस से जुड़ी तकनीकी जानकारी के साथ-साथ डाक मत-पत्र की मदद से मताधिकार का प्रयोग करने वाले सभी कोटि के मतदाताओं के लिए निर्धारित प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता आदि के संबंध में नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने विषय के व्याख्यान दे रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों से संबंधित विषयों पर टेस्ट भी लिए जा रहे साथ ही शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी संसदीय क्षेत्रों से आये प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संदीप सिंह, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती नेहा अरोड़ा, ओएसडी श्रीमती गीता चौबे, अवर सचिव श्री देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार आदि उपस्थित हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now