---Advertisement---

रांची: वॉरियर फिटनेस जिम में रक्तदान शिविर आयोजित, 50 लोगों ने डोनेट किया ब्लड

On: February 21, 2026 3:55 PM
---Advertisement---

रांची: शनिवार को वॉरियर फिटनेस जिम, गैलेक्सियां मॉल में एक सराहनीय सामाजिक पहल के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन Health Point, RIMS के सहयोग से किया गया, जिसमें कुल 50 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर के दौरान जिम के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सभी रक्तदाताओं की विधिवत स्वास्थ्य जांच के बाद ही रक्तदान कराया गया।

इस अवसर पर जिम के ऑनर प्रशांत और रवि ने कहा, ‘रक्तदान एक महान सेवा है। फिट बॉडी के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। हमें गर्व है कि हमारे जिम के सदस्यों ने आगे बढ़कर इस पुनीत कार्य में हिस्सा लिया। भविष्य में भी वॉरियर फिटनेस जिम इस तरह के सामाजिक कार्यों का आयोजन करता रहेगा।’

वहीं आयुष्मान ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, ‘युवाओं को आगे आकर ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि यह हमें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक भी बनाता है।’

नियमित रूप से जिम में व्यायाम करने से शरीर मजबूत, स्वस्थ और ऊर्जावान बनता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वहीं रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त कणों का निर्माण होता है, कई बीमारियों का खतरा कम होता है और सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिलता है। बॉडी बनाना और रक्तदान करना एक स्वस्थ व्यक्ति और संवेदनशील समाज की नींव रखते हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें