सिल्ली :- सिल्ली मंडल में भारतीय जनता पार्टी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई। इस अवसर पर सिल्ली मंडल अध्यक्ष अम्बुज रजक और अन्य भाजपा नेताओं ने अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के विचारों को व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर हरिहर महतो, भृंगराज प्रसाद, श्याम सुंदर महतो, समीर महतो, श्रीपद महली, कृष्ण रविदास, सुधीर महतो, श्रीराम महतो, अरविंद महतो आदि उपस्थित थे।
मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।