---Advertisement---

अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा – भाजपा जिलाध्यक्ष

On: December 23, 2023 12:25 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा 25 दिसंबर को भाजपा संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, सुशासन दिवस के रुप में मनाएगी। कार्यक्रम का आयोजन बुथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड के निर्माता है, उन्होंने झारखंड के लोगों को उनका अधिकार देने का काम किया था। सुशासन दिवस पर अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बुथ स्तर पर मनाए जाने वाला यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। झारखंड राज्य को अलग कर उन्होंने झारखंड वासियों को उनका हक, अधिकार देने का काम किया था। अटल बिहारी वाजपेयी के बनाए हुए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के लिए अनेकों योजनाएं बनाई हैं, जिनका सीधा लाभ आम गरीब जनता को मिल रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें