---Advertisement---

गढ़वा में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, अटल जी के विचारों को किया गया स्मरण

On: December 28, 2025 10:37 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का गढ़वा विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गढ़वा ग्रामीण मंडल के लगमा स्थित ब्रह्म स्थान परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रभात भुईयां ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। उन्होंने परमाणु परीक्षण कर पूरे विश्व में भारत की शक्ति और प्रतिष्ठा स्थापित की। अटल बिहारी वाजपेयी सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।


भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद घुरण राम ने गढ़वा की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने गढ़वा को बर्बाद करने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री घोटालों के सरदार रहे हैं और उनके कार्यकाल में गढ़वा में गुंडाराज और माफिया राज हावी था। इसके विपरीत, गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं और उन्होंने गढ़वा को भयमुक्त वातावरण देने का कार्य किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। वे ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपने लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य किया।


गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि देश में विकास की नींव पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी, जिसे उन्होंने अनेक बाधाओं के बीच आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वाजपेयी जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।


जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा देश के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे। उनकी जीवनशैली से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।


किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज के लिए काम करना चाहिए।


कार्यक्रम को मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड ने किया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता डॉ. पतंजलि केशरी, अद्याशंकर पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, संजय जायसवाल, डॉ. लाल मोहन, मंडल अध्यक्ष अशोक केशरी, परीक्षित तिवारी, राजकुमार विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल, रुपु महतो, विकास तिवारी, पियूष तिवारी, लव कुशवाहा, ओमप्रकाश पासवान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now