---Advertisement---

यूपी में मुजाहिदीन आर्मी बनाकर हिंसा भड़काने की रच रहा था साजिश,केरल से एटीएस ने मास्टरमाइंड को दबोचा

On: October 1, 2025 10:16 AM
---Advertisement---

यूपी: उत्तर प्रदेश में फिर से एक बार हिंसा भड़काने की साजिश रचने का भंडाफोड़ हुआ है। यूपी एटीएस ने इसके मास्टरमाइंड मोहम्मद राजा को केरल से पकड़ लिया।वह मुजाहिदीन आर्मी बनाकर प्रदेश में हिंसा फैलाने के लिए कथित रूप से षड्यंत्र रच रहा था

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने मूलरूप से फतेहपुर के निवासी रजा को केरल के मल्लपुरम से गिरफ्तार किया है।उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जाएगा। एटीएस अधिकारियों के अनुसार रजा ही कट्टरपंथियाें के गिराेह का सरगना है। उससे पूछताछ के आधार पर कुछ अन्य कट्टरपंथियों की तलाश तेज की गई है।

एटीएस ने एक दिन पूर्व पकड़े गए सुलतानपुर निवासी अकमल रजा, सोनभद्र निवासी सफील सलमानी उर्फ अली रिजवी, कानपुर निवासी मु. तौसीफ व रामपुर निवासी कासिम अली को मंगलवार को लखनऊ स्थित विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एटीएस आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी भी कर रही है।

एटीएस के अनुसार मु.रजा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त कर शरीयत कानून लागू कराने के इरादे से कट्टरपंथियों का कोर ग्रुप बनाया था। कोर ग्रुप के सदस्य हर माह चंदा के रूप में रकम भी इकट्ठा कर रहे थे। यह रकम सरगना रजा के खाते में जमा की जा रही थी। जिससे हथियार खरीदने के साथ ही अन्य आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।

गिरोह की खासकर हिंदू धार्मिक नेताओं को निशाना बनाने की योजना थी। टारगेट किलिंग के लिए इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी युवाओं को जोड़ा गया था। एटीएस इस बात की भी पड़ताल कर रहा है कि टारगेट किलिंग के लिए जुटाया जा रहा धन और किन-किन खातों में जमा कराया जा रहा था।

रजा ने पाकिस्तानी संगठनों से प्रभावित होकर वाट्सएप, टेलीग्राम व सिग्नल एप समेत अन्य माध्यमोें से कट्टरपंथियों को जोड़ा था। विभिन्न ग्रुप पर भड़काऊ आडियाे व वीडियाे भेजकर युवाओं को जिहाद के लिए उकसाया जा रहा था। इनमें से ही कुछ खास युवकों को चुनकर टारगेट किलिंग कराए जाने की योजना थी। शुरुआती पूछताछ में पहले पकड़े गए चारों आरोपितों ने जंग-ए-जिहाद व देश में शरिया कानून लागू कराने के लिए अलग-अलग शहर में नेटवर्क फैलाए जाने की बात स्वीकार की थी। एटीएस मामले में गिरोह के कुछ अन्य सक्रिय सदस्यों की तलाश कर रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कोयल नदी में अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन सख्त, सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित हुए तस्कर, अब होगी कार्रवाई

रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मी एसीबी के हत्थे चढ़ा, 5 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

स्टार हेल्थ ने रांची में ‘वैल्यू प्लस’ किया लॉन्च, 20% तक कम प्रीमियम पर किफायती स्वास्थ्य बीमा सुविधा

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े