राष्ट्रिय

प०बंगाल:ईडी पर हमले,तीन एफआईआर दर्ज,कांग्रेस सांसद अधीर रंजन बोले राष्ट्रपति शासन लागू हो

ख़बर को शेयर करें

प० बंगाल: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ परगना में राशन घोटाले के मामले में छापामारी करने गई ईडी की टीम पर हमले के खिलाफ बंगाल पुलिस में तीन मामले दर्ज किये हैं। एक मामला बंगाल पुलिस ने खुद दर्ज किया है जबकि दूसरा ईडी ने दर्ज कराया है और एक स्थानीय लोगों ने दर्ज कराया है।

इडी ने अपने बयान में कहा है कि लाठी डंडे पत्थरों से लैस भीड़ ने हमला किया।

इधर इडी की टीम पर हमले के खिलाफ कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था खराब हो गई है राष्ट्रपति शासन लगनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने भी राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

वहीं मामले को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भी गंभीरता से लिया है। वे घायल इडी अफसर से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ कार्रवाई जल्द से जल्द होने चाहिए वरना वे अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।