---Advertisement---

कोडरमा:सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश यज्ञ कलश लेकर चल रही महिलाओं पर पत्थर बाजी,मौके पर पुलिस

On: April 1, 2025 7:37 AM
---Advertisement---

कोडरमा: गिरिडीह जिले में बीती रात पत्थर बाजी और तनाव से प्रदेशवासी उबर ही नहीं पाए थे कि कोडरमा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिका का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि कोडरमा के चेचाई में यज्ञ के लिए महिलाएं भिक्षा के लिए सा गांव के भ्रमण पर निकली थी इसी दौरान छतरबर में इन पर पथराव कर दिया गया है। इसके बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया वरना अनहोनी हो सकती थी।

इस घटना से क्षेत्र में कुछ देर तक तनाव बना रहा। फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। कई थानों की पुलिस थाना प्रभारियों के साथ मौके पर पहुंच गई है।


वहीं एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी मुख्यालय रतिभान सिंह, सीओ होल्डर सेठी,कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार,तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार,डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद हैं। ड्रोन कैमरे से पूरे छतरबर में हर घर के छत की निगरानी की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक चेचाई देवी मंडप से कलश लेकर 50- 60 की महिलाओं जिसमे 10- 11 महिलाएं कलश लेकर भिक्षा के लिए क्षेत्र में निकली थी। जाने के दौरान वे छतरबर आई ,जहां पत्थरबाजी की घटना हुई। इसमें एक कलश फूट गया। 50- 60 महिलाएं थी। घटना के बाद दूसरी इलाके के लिए महिलाएं निकल गई। यज्ञ 9 से 17 तक होना है।

महिलाओं को चेचाई, छतरबर, करमा, झुमरी, करियावर मैसौंधा, पुतो, कानूनगोबीघा होते हुए वापस चेचाई पहुंची। पत्थरबाजी किसने की,यह पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। एसडीओ रिया सिंह भी मौके पर पहुंच गई।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुंह में जबरन डाली सिगरेट, विरोध करने पर साड़ी खींची; जमशेदपुर में महिला के साथ हैवानियत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल