खेल-कूदराष्ट्रिय

ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता विश्वकप, भारत को 6 विकेट से दी शिकस्त

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

Worldcup 2023 Final: IND vs AUS:- ICC वनडे वर्ल्डकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को एकतरफा मुकाबले में मात दे दी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 240 रन बनाए थे। जवाब में ट्रेविस हेड (137) की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया।

वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।