ओबीसी एकता व अधिकार मंच के तत्वावधान में जागरूकता अभियान रथ किया गया रवाना

On: January 18, 2024 3:58 PM

---Advertisement---
झारखंड वार्ता न्यूज़
गढ़वा:- पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता व अधिकार मंच के द्वारा गढ़वा टाउन हॉल परिसर से जागरूकता अभियान रथ को रवाना किया गया।
मंच के संयोजक ब्रह्मदेव प्रसाद, रामदास साहू, युगल पाल, अशर्फी चंद्रवंशी, अजय वर्मा, विनोद कुमार, कंचन केसरी, डॉक्टर इश्तियाक राजा, रविंद्र ठाकुर, अब्दुल मन्नान, शिवकुमार विश्वकर्मा, शंकर प्रताप विश्वकर्मा आदि ने जननायक कपूरी ठाकुर के प्रतिमा पर एवं पिछड़ा वर्ग ओबीसी समाज में जन्मे अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार रथ यात्रा को मंच से हरी झंडी दिखाकर गढ़वा जिले के गांव-गांव तक अपनी मांगों के समर्थन में अपने समाज को गोलबंद कर आगामी 11 फरवरी, दिन रविवार को शिवाजी मैदान में महा सम्मेलन में एकजुटता दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में राजनैतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने जातीय जनगणना कराने पर भी बल दिया। रामदास साहू ने कहा कि देश के विकास में ओबीसी समाज की बड़ी भागीदारी है, परंतु अब तक उसका उचित हक नहीं मिल पाया है। युगल पाल ने भी कहा कि समाज में महिलाओं के विकास का मसला हो अथवा नौकरी में आरक्षण का, सभी के लिए राजनैतिक ताकत जरूरी है। विनोद कुमार ने कहा कि ओबीसी समाज को आबादी के हिसाब से उसका हक देना ही पड़ेगा। रथ रवाना करने के मौके पर अजय वर्मा, मनदीप मल्ला, सरोज चौधरी, विकास चंद्रवंशी, कुंदन चंद्रवंशी, सत्येंद्र मेहता, दौलत सोनी, गोरखनाथ चौधरी और वरुण बिहारी ने भी विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित थे।