---Advertisement---

पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच ने प्रमंडलीय महासम्मेलन में शामिल होने के लिए लोगों को किया आमंत्रित

On: February 9, 2024 4:15 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

गढ़वा:- पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच पलामू प्रमंडल के द्वारा आगामी 11 फरवरी दिन रविवार को शिवाजी मैदान डाल्टनगंज में 09:00 बजे पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता व अधिकार महासम्मेलन भाग लेने के लिए सदस्यों के द्वारा मझिआंव क्षेत्र में वीरेंद्र चंद्रवंशी, पिंकू सोनी अमर कुमार एवं अन्य सदस्यों द्वारा आमंत्रण पत्र दिए गए। मिली जानकारी के अनुसार यह महासम्मेलन विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच के प्रमंडलीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद के नेतृत्व में 11 फरवरी दिन रविवार को मेदिनीनगर के बैरिया में हाउसिंग कॉलोनी मैदान में महासम्मेलन किया जाएगा।

उक्त बात की जानकारी देते हुए वीरेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि चाहे बात हो आरक्षण की, ओबीसी समुदाय से आने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण की, छात्रों की शिक्षा या फिर बेरोजगार भता। हमारी संख्या अधिक होते हुए भी हमें अपने हक से वंचित रखा गया है। जिसको लेकर प्रमंडलीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच के बैनर तले किया जा रहा है। इससे पहले पलामू प्रमंडल रथ, यात्रा निकालकर पूरे पलामू, गढ़वा क्षेत्र के ओबीसी भाई बहनों को जागरूक करने का काम कर रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह