---Advertisement---

Online Shopping करने वालों के लिए बुरी खबर! फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कैंसिल करने पर देना होगा चार्ज, जानें डिटेल्स

On: December 12, 2024 1:32 PM
---Advertisement---

Online Shopping: ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट जल्द ही ऑर्डर कैंसिल करने पर चार्ज वसूल करने की प्लानिंग कर रही है। दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग आजकल आम सी हो गई है। कोई भी सामान खरीदना है तो उसके लिए हर कोई ऑनलाइन शॉपिंग का ही सहारा लेता है।इसका कारण ये भी है कि अगर कोई सामान पसंद नहीं आता है तो उसे आसानी से वापस भी किया जा सकता है। लेकिन अब ऑर्डर को वापस करना या कैंसिल करना आसान नहीं होगा। आपको ऑर्डर कैंसिल करना महंगा पड़ने वाला है। सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी जल्द ही कुछ ऑर्डर्स के लिए कैंसिलेशन चार्ज लगाने वाली है। फ्लिपकार्ट इसके लिए अपनी पॉलिसी में बदलाव करने वाला है।

हालांकि, ये कैंसिलेशन चार्ज किसी ऑर्डर को एक स्पेसिफिक टाइम पीरियम में ऑर्डर कैंसिल करने पर लगेगा। फिलहाल ग्राहक किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने के बाद अपना ऑर्डर कैंसिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता है। हालांकि, कुछ दिन बाद उन्हें कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। ये चार्ज प्रोडक्ट के ऑर्डर वैल्यू पर निर्भर करेगा। फ्लिपकार्ट ने आधिकारिक तौर पर कैंसिलेशन चार्ज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो कैंसिलेशन चार्ज के लिए एक टाइम लिमिट सेट की जाएगी। कंपनी फ्रॉड और विक्रेताओं को होने वाले नुकसान से बचने के लिए नई पॉलिसी लाने की प्लानिंग की। फ्लिपकार्ट के अलावा सिस्टर कंपनी Myntra पर ऑनलाइन प्रोडक्ट ऑर्डर करने पर भी ये चार्ज लगाया जा सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवर्षीय चुनाव का बिगुल बजा, देखें पूरी शेड्यूल

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

‘सलवार का नाड़ा खोलना रेप की कोशिश, महज अश्लील हरकत नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत