---Advertisement---

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला बम किया गया डिफ्यूज, प्रशासन की लोगों से यह अपील!

On: March 25, 2026 12:44 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी तट पर कथित रूप से द्वितीय विश्व युद्ध के मिले एक्टिव बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। इधर डिफ्यूज करने के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि भविष्य में भी नदी या आसपास के क्षेत्रों में कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो उसे छुएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक दस्ते ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया के दौरान स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने बम निष्क्रिय करने वाले स्थान के आसपास के रिहायशी इलाकों को अस्थायी रूप से खाली करा दिया था।साथ ही संभावित खतरे को देखते हुए अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) और स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस व मेडिकल टीम को मौके पर तैनात रखा गया था। वहीं स्वर्णरेखा नदी के तटीय क्षेत्रों में लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी।
जैसे ही सेना के विशेषज्ञों ने बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया, स्थानीय ग्रामीणों ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना था कि नदी में बम मिलने के बाद से वे अपने मवेशियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित थे। सेना और स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now