---Advertisement---

डीसी कर्ण सत्यार्थी से मिले कांग्रेसी बागबेड़ा जलापूर्ति को मानव रहित प्रारंभ करने का किया आग्रह

On: March 25, 2026 10:21 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी से मिलकर संजय सिंह आजाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बागबेड़ा ग्रामीण वृहत जलापूर्ति योजना को आमजनता के हित में मानवता को देखते हुए। जलापूर्ति योजना को प्रारंभ करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खरकई नदी के कुसुम घाट क्षेत्र में फ्लोटिंग पंप लगा कर मतलाडीह फिल्टर प्लांट में पानी आसानी से पहुँचाया जा सकता है और प्रथम चरण में 12 हजार परिवार को प्रतिदिन 500 लीटर पानी पहुँचा कर लाखों लोगों का जीवन रक्षार्थ की जाए, द्वितीय चरण में 8 हजार घरों में पानी पहुँचा कर इस गर्मी के मौसम में लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है।

वरिष्ठ नेता संजय सिंह आजाद ने उपायुक्त महोदय श्री कर्ण सत्यार्थी को एक रेखांकित ड्राइंग भी सौपा। उपायुक्त महोदय ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खरकई नदी के कुसुम घाट क्षेत्र में फ्लोटिंग पंप लगाने के बातों एवं सुझावों को गौर पूर्वक सुन कर सराहना किया एवं संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।
इस विषय पर संजय सिंह आजाद ने कहा कि उपायुक्त महोदय पर पूरा विश्वास है कि सकारात्मक परिणाम अवश्य दिखेगा।
इस अवसर पर आशीष ठाकुर प्रखण्ड अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीणों को जंगल से छुड़ाया,5 आरोपी दबोचे

झारखंड की दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप,मची सनसनी